north india travel itinerary in hindi, अगर आपको ट्रेवल करने का शौक है और उत्तर भारत को घूमना चाहते है तो आपको इस लेख को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए। उत्तर भारत में कश्मीर, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य आते है। ये राज्य एक दूसरे से काफी अलग है। इन राज्यो में घूमते हुए आपको पहाड़ो से लेकर नदियो, रेगिस्तानो, एतिहासिक इमारतो, झरनो और तालाबो के अलावा और भी कई प्राकृतिक खूबसूरती को देखने का मौका मिलगा। इस लेख में हम आपको उत्तर भारत के हर राज्य के बारे में डिटेल में बताने वाले है। इस लेख में हम आपको बतायेगे, आप कौन कौन से राज्य में कहा कहा घूम सकते है।
north india travel itinerary in hindi
1- कश्मीर

जम्मू कश्मीर उत्तरभारत का सबसे खूबसूरत राज्य है। पहाडो के बीच में बसा ये राज्य दुनिया भर के सैलानियो को अपनी तरफ आर्कषित करता है। इस राज्य में आपको कई खूबसूरत पहाड़ी लोकेशन देखने को मिलती है। यहा के बर्फीले पहाड़ो की खूबसूरती को देखने अपने आप में एक काफी अलग अनुभव है। अब हम आपको बताते है कि आप कश्मीर में कहा कहा घूम सकते है।
कश्मीर में घूमने लायक जगहे
1. श्रीनगर
श्रीनगर जम्मू कश्मीर की राजधानी है। श्रीनगर को हेवन ऑन अर्थ भी कहा जाता है। ये खूबसूरत शहर झेलम नदी के तट पर बसा हुआ है। श्रीनगर में अगर आपको घूमना है तो यहा की खूबसूरत पहाडिया आपको इन्तेजार कर रही है। इसके अलावा यहा पर डल झील मौजूद है। झल झील पर शिकारा की सवारी करना अपने आप में एक अलग अनुभव होता है। तो अगर आप जम्मू कश्मीर घूमने जा रहे हो तो श्रीनगर को आप अपनी लिस्ट में जरूर रखे।
2. लेह लद्दाख
वैसे तो लेह लद्दाख अब कश्मीर का हिस्सा नही रह गया है। लेकिन फिर भी कश्मीर से काफी पास होने की वजह से आप यहा आसानी से जा सकते है। लेह लद्दाख में आपको पहाडो से घिरे हुए खूबसूरत रोड नजर आते है जहा बाइकिंग करने का अपना अलग मजा है। यहा की पहाडिया दुनिया की बाकी पहाडियो से काफी अलग दिखाई देती है। ये राज्य दो जिलो में विभाजित है एक को लेह बोला जाता है तो दूसरे को कारगिल। यहा से आपको हिन्दुस्तान का बार्डर भी साफ दिखाई देता है।
3. गुलमर्ग
आपने कश्मीर के इस शहर को कई हिन्दी फिल्मो में जरूर देखा होगा। ये शहर पहाडियो और घाटियो से भरा हुआ है। गुलमर्ग एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन भी है। यहा पर आकर आप स्कीइंग और माउंटेनियरिंग का आंनद ले सकते हो।
4. पहलगाम
पहलगाम कश्मीर का एक बेहद ही खूबसूरत कस्बा है। पहलगाम इतना ज्यादा खूबसूरत है कि इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। ये श्री नगर से तकरीबन 90 किमी की दूरी पर है। पहलगाम का रास्ता पूरी तरह से पहाड़ो से ढका हुआ है जो कि काफी ज्यादा खूबसूरत है। यहा पर सेब के बागान मौजूद है जो कि काफी ज्यादा खूबसूरत है। यहा पर आकर स्नोफॉल का आंनद भी लिया जा सकता है। अगर आपको यहा पर स्नोफॉल का आंनद लेना है तो आपको यहा दिसंबर से फरवरी के बीच आना चाहिए।
5. अमरनाथ
अमरनाथ कश्मीर में मौजूद हिन्दुओ का एक पवित्र धार्मिक स्थल है। अमरनाथ गुफा भगवान शिव के उपासकों के लिए भारत में सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। ये जगह धार्मिक होने के साथ एक अच्छा टूरिस्ट प्लेस भी है। अमरनाथ गुफा में आपके बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन होते है। पौराणिक मान्यताओ के अनुसार यहा भगवान शिव ने देवी पार्वती को जीवन और अनंत काल का रहस्य बताया था। यहा पर हर साल लाखो तीर्थयात्री भोले बाबा के दर्शन करने आते है। अगर आप कश्मीर जाने की सोच रहे है तो आपको एक बार यहा भी जरूर आना चाहिए
6. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान
ये जम्मू कश्मीर का एक शानदार नेशनल पार्क है। इस पार्क में आपको हर तरह के जंगली जानवर दिखाई देते है। ये पार्क श्रीनगर से महज 22 किलोमीटर पर मौजूद है। इस पार्क का नाम 10 गांव की याद में रखा गया है। अगर आप अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे है तो आपको इस पार्क में एक बार जरूर जाना चाहिए
7. पुलवामा
पुलवामा का नाम तो आपने सुना ही होगा। ये श्रीनगर का एक छोटा सा शहर है। ये अपने सेब के बागानो, प्राकृतिक झरनो और घाटियो के लिए फेमस है। आप यहा स्कींइग भी कर सकते हो।
8. वैष्णो माता मंदिर
ये मन्दिर त्रिकुटा पहाडियो पर मौजूद है। ये भी हिन्दु धर्म के सबसे पवित्र स्थलो मे से एक है। यहा पर माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा मौजूद है। ये मन्दिर भारत के अलावा पूरी दुनिया में फेमस है। वैष्णो देवी एक रिलीजियस प्लेस है जहा पर आपको 13 किमी पैदल चलकर जाना पड़ता है। ये मन्दिर हिन्दु धर्म की 108 शक्तिपीठो में से एक है।
9. पटनीटॉप
पटनीटॉप हिमालयो की चोटियो पर मौजूद एक बेहद ही सुन्दर कश्मीर डेस्टिनेशन है। ये कश्मीर में सबसे फेमस डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहा पर आपको बर्फ से ढके हुए पहाड़ और घर दिखाई देते है। यहा पर स्कीइंग और ट्रेकिंग का आंनद ले सकते है।
10. बालटाल घाटी
कश्मीर की ये घाटी सोनमर्ग शहर से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। ये घाटी कश्मीर के सबसे फेमस जगहो में से एक है। सिंधी नदी के किनारे पर मौजूद इस घाटी के आसपास आपको ऊचे ऊचे पहाडो की श्रृखंला दिखाई देती है।
Malana village : एक पहाड़ी गाव जहा कुछ भी छूना मना है
north india travel itinerary in hindi
2. उत्तराखंड

घूमने के लिहाज से उत्तराखंड उत्तर भारत का एक बहुत ही बेहतरीन राज्य है। इस राज्य में आपको पहाड़ो में बसे हुए शहर मिलते है। यहा की खूबसूरती को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते है। ना केवल ट्रेविलिंग के लिए बल्कि अध्यात्म के लिए भी ये राज्य काफी ज्यादा फेमस है। ये राज्य हिमालय की गोद में बसा हुआ है इसलिए इस राज्य को देवभूमि भी कहते है। आइये अब हम आपको बताते है आप उत्तराखंड में कहा कहा घूम सकते हो।
उत्तराखंड में घूमने लायक जगहे
1. ऋषिकेश
ऋषिकेश को भारत की अध्यामिक कैपिटल भी कहते है। गंगा नदी के तट पर बसा हुआ ये शहर अध्यात्म का एक ऐसा केन्द्र है जो दुनिया भर के लोगो को अपनी तरफ आर्कषित करता है। अक्सर देश विदेश के लोग अध्यात्म की खोज में यहा आते रहते है। इस शहर में गंगा पहले बार पहाडो से जमीन पर उतरती है। पहाडो के बीच से निकलती गंगा नदी को देखना काफी दिलचस्ब और मन को मोह लेने वाला होता है। यहा पर आपको योगा के कई सेन्टर भी देखने को मिलते है। अगर आपको राफ्टिंग का शौक है तो आप वो भी यहा पर कर सकते हो। यहा के पहाडो को देखकर आपको एक अजीब का सुकून महसूस होता है। तो अगर उत्तराखंड जा रहे हो तो इस शहर में एक बार तो आपको जाना ही चाहिए।
2. हरिद्वार
ये गंगा नदी के तट पर बसा हुआ उत्तराखंड का एक बहुत ही प्राचीन शहर है। हरिद्वार देश के सबसे पवित्र शहरो में से एक है। यहा 12 साल में एक बार कुम्भ मेला लगता है जहा पर हर साल सैकडो लोग पहुचते है।
3. केदारनाथ-बद्रीनाथ
केदारनाथ पहाडो की ऊचाईयो पर मौजूद है जो भारत का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। केदारनाथ एक ऐसा मन्दिर है जो ग्लेशियर और बर्फीली चोटियो से घिरा हुआ है। केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनो हिन्दु धर्म के पवित्र धामो मे से एक है। बद्रीनाथ अलकनंदा नदी के तट पर बसा हुआ है। ना केवल धर्म के लिहाज से बल्कि घूमने के लिहाज से भी ये दोनो जगह काफी बेहतरीन है। तो अगर आप उत्तराखंड जाये तो अपनी लिस्ट में इन दोनो जगहो को शामिल जरूर करे।
4. देहरादून
देहरादून उत्तराखंड की कैपिटल भी है। ये शहर हरे भरे जगंली पहाडो के बीच बसा हुआ है। यहा की खूबसूरती देखने लायक है। यहा पर अक्सर लोग अपनी हॉलीडे एन्जॉय करने आते रहते है।
5. मसूरी
मंसूरी को पहाडो की रानी भी कहते है। उत्तराखंड का ये शहर भी पहाडो के बीच में बसा हुआ है। यहा पर आपको खूबसूरत पहाड देखने को मिल जाते है। मंसूरी में आपको रूकने के आसानी से काफी सस्ते दामो पर होटल्स मिल जाते है। इसलिए आप यहा पर आसानी से कुछ दिनो के लिए ठहर सकते है।
6. नैनीताल
नैनीताल उत्तराखंड का एक बेहद ही खूबसूरत शहर है जो पहाडो के बीच में मौजूद है। यहा पर आपको कई झीले देखने को मिल जाता है। इसके अलावा यहा पर कई टूरिस्ट पॉइट है जहा की लोकेशन्स आपको जरूर पसन्द आयेंगी। नैनीताल की शाम काफी फेमस है। जब आप यहा पर शाम को निकलते हो तो आपको यहा की पहाडिया काफी खूबसूरत दिखाई देती है।
7. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क हिमालय की तलहटी पर मौजूद है। यहा पर आपको घने जंगल दिखाई देते हे। अगर आपके यहा जाना है तो आपको एक ओपन जीप से जाना होता है। इस पार्क में आपको हर तरह के जानवर दिखाई दे सकते है। जिम कॉर्बेट पार्क भी उत्तराखंड की सबसे फेमस डेस्टिनेशन्स में से एक है।
8. उत्तरकाशी
उत्तराखंड का ये शहर भी हिंदुओ के सबसे पवित्र स्थानो में से एक है। ये शहर गंगोत्री और यमुनोत्री जाने का मुख्य द्वार है। यहा पर आप सुंदर पहाडियो के बीच ट्रैकिंग कर सकते हैं
9. रानीखेत
अगर आप नेचर के खूबसूरत नजारे देखना चाहते है तो आपको रानीखेत जरूर जाना चाहिए। ये शहर सेब के बागो के लिए दुनिया भर में फेमस है।
10. औली
औली अपने नैचुरल नजारो और जंगलो के लिए दुनिया भर में फेमस है। ये पहाडो के घिरा हुआ एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। औली में आपको खूबसूरत झीलो का नजारा भी देखने को मिल जाता है।
how to travel free in india in hindi
north india travel itinerary in hindi
3. दिल्ली

दिल्ली भारत की राजधानी है। दिल्ली एक ऐतिहासिक शहर है जहा आपको कई मुगलकालीन ऐतिहासिक इमारते देखने को मिलती है। आइये अब आपको बताते है आप दिल्ली में कहा कहा घूम सकते हो।
दिल्ली में घूमने लायक जगहें
1- लाल किला
लाल किला दिल्ली में मौजूद एक बहुत ही फेमस एतिहासिक इमारत है। इसको शाहजाह ने 1638 ईसवी में बनवाया था। ये यमुना नदी के तट पर मौजूद है। दुनिया से लोग इसको देखने के दिल्ली पहुचते है। अगर आप दिल्ली जा रहे तो आपको एक बार यहा जरूर जाना चाहिए।
2. इंडिया गेट
दिल्ली का इंडिया गेट दुनियाभर में फेमस है। इस गेट पर दिन रात अमर जवान ज्योति जलती रहती है। इंडिया दिल्ली के काफी पॉश इलाके में मौजूद है। अगर आप दिल्ली जा रहे है तो आप यहा भी घूमने आ सकते है।
3. कुतुब मीनार
दिल्ली में मौजूद कुतुब मीनार को कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था। कुतुबमीनार को देखने के लिए दुनिया भर से लोग दिल्ली आते है। इस कुतुबमीनार के आसपास एक लौह स्तम्भ है जिसकी खास बात ये है इस पर आज तक कोई जंग नही लगा लगा है।
4. हुमायूँ का मकबरा
ये भी दिल्ली के एक ऐतिहासिक इमारत है। हिमायू का मकबरा उनकी पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था जो मुगल काली वास्तुकला का एक शानदार नमूना है।
5-अक्षरधाम मंदिर
अगर आप दिल्ली घूमने जा रहे है तो आपको इस मन्दिर में भी एक बार जरूर जाना चाहिए। इस मन्दिर के आपको लाइट शो, नौका बिहार और तमाम सॉस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने को मिल जाते है।
6- छत्तरपुर मंदिर
दिल्ली का ये मंदिर साउथ दिल्ली में मौजूद है। ये मन्दिर देवी कात्यायनी को सर्मपित है। इस मन्दिर में आपको तमाम देवी देवताओ की मूर्तिया मिल जायेगी। अगर आप दिल्ली जा रहे है तो आप इस मन्दिर में भी घूमने जा सकते है।
7. लोटस टेंपल
इस मन्दिर की खास बात ये है, यहा कोई मूर्ति नही है। यहा पर आपको काफी सुकून मिलता है। यहा का सुकूनभरा वातावरण आपके तन-मन को शॉत कर देता है। अगर आप दिल्ली जा रहे है तो आपको यहा भी जरूर जाना चाहिए।
8. इस्कॉन मन्दिर
दिल्ली में इस मन्दिर में दुनिया भर से लोग भगवान कृष्ण के दर्शन करने आते है। ये दिल्ली का काफी फेमस मन्दिर है। यहा आपको एक बार तो जरूर जाना चहिए।
9. जामा मस्जिद
जामा मस्जिद दिल्ली की ऐतिहासिक इमारत में से एक है। इस मस्जिद को भी मुगलकाल में बनाया गया था। ये भी दिल्ली का फेमस टूरिस्ट स्पॉट है । आपको यहा भी एक बार जरूर जाना चाहिए। अगर आपको ये मस्जिद देखनी है तो आपको पुरानी दिल्ली में जाना होगा।
10. नेशनल रेल म्यूजियम
अगर आप अपने बच्चो के साथ दिल्ली में किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हो पर उन्हे कुछ ज्ञान भी हासिल हो जाये तो आपे इस रेल म्यूजियम में जा सकते हो। यहा पर आपको पुरानी रेल से लेकर, टॉय ट्रेन, डीजल इंजर, स्ट्रीम इंजर से चलने वाली ट्रेने भी देखने को मिलती है।
घूमने के लिए फट से निकल पड़ें दिल्ली की ये 4 जगह
north india travel itinerary in hindi
4. हरियाणा

हरियाणा भारत का दिल्ली से सटा हुआ एक राज्य है। इस राज्य की एक खास बात ये है कि ये लोगो को पहलवानी का काफी शौक है। वैसे तो आपको यहा घूमने के लायक कोई खास जगह नही मिलेगी। फिर भी हम आपको इस लेख में बताते है कि आप हरियाणा में कहा कहा घूम सकते हो।
हरियाणा में घूमने लायक जगहे
1. जल महल
अगर आप हरियाणा घूमने जा रहे हो आपको हरियाणा के इस जल महल को एक बार जरूर देखने जाना चाहिए। हरियाणा के ये जल महल नारनैल मे मौजूद है। इस जल महल को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान शाह कुली खान ने बनवाया था।
2. महम की वाणी
महज की वाणी मुगलो के काल की है। आप इस महम की वाणी को हरियाणा के रोहतक में जाकर देख सकते है।
3. अग्रोहा धाम मन्दिर
अगर आपको अध्यामिक जगहो पर जाने का शौक है तो आपको हरियाण के इस मन्दिर में जा सकते है। ये मन्दिर हरियाणा के हिसार में मौजूद है।
4. गुजरी महल
गुजरी महल को फिराह शाह तुगलक ने अपनी रानी गुजरी की याद में बनाया था। ये महल हरियाण के हिसार में है।
5. करनाक लेक
हरियाणा के फेवरिट टूरिस्ट स्पॉट में करनाल लेक का नाम भी आता है। ये हरियाणा की बहुत ही खूबसूरत और प्राचीन लेक है। ऐसा माना जाता है इस लेक को महाभारत के दौरान कर्ण ने बनवाया था।
north india travel itinerary in hindi
5. राजस्थान

राजस्थान उत्तर भारत का एक बहुत ही बेहतरीन राज्य है। ये राज्य अपनी सास्कृति विरासत की वजह से दुनिया भर में फेमस है। आइये अब हम आपको बताते है कि आप राजस्थान में कहा कहा घूम सकते हो।
राजस्थान में घूमने लायक जगह
1. हवामहल
हवामहल राजस्थान की राजधानी जयपुर में मौजूद है। ये हवा महल एक शाही प्राचीन कालीन इमारत है जो कि प्राचीन इंजीनियरिंग का एक बहुत ही बेहतरीन नमूना है। हवा महल की खिडकिया जालीदार है। अगर आप राजस्थान जाने का प्लान बना रहे है। तो आपको हवा महल को देखने जरूर जाना चाहिए।
2.आमेर का किला
आमेर का किला गुलाबी महलो और खूबसूरत झीलो की वजह से जाना जाता है। ये भी भारत की एक प्राचीन धरोहर है। इस किलो को भी आप जयपुर में जाकर देख सकते हो।
3. किशनगढ़ का डंपिंग यार्ड
ये डंपिग यार्ड संगमरमर पत्थर से निकलने वाले सफेद पाउडर से बनाया गया है। यहा पर आपको एकदम बर्फीली वादियो वाला एहसास होगा। इसको आप राजस्थान के किशनगढ़ में जाकर देख सकते हो।
4. जूनागढ़ का किला
ये एतिहासिक किला राजस्थान के बीकानेर में मौजूद है। इस किले का निर्माण 1593 में महाराजा राय सिंह जी ने करवाया था। अगर आप राजस्थान जा रहे है तो आपको इस एतिहासिक किले को भी एक बार जरूर देखने जाना चाहिए।
5. करणी माता मंदिर
जब आप जूनागढ का किला देखने बीकानेर जाओगे तो आपको बीकानेर में ही मौजूद इस करणी माता के मन्दिर को भी देखने जरूर जाना चाहिए। इस मन्दिर को 600 साल पहले बनाया गया था। इस मन्दिर की सबसे खास बात ये है कि इस मन्दिर में चूहो की पूजा होती है। हिन्दुओ की मान्यताओ के अनुसार चूहे को भगवान गणेश का वाहन माना जाता है। इसलिए लोग इस मन्दिर में चूहो का प्रसाद चढ़ाते है।
6. माउंट आबू
राजस्थान को वैसे तो एतिहासिक महलो और हवेलियो की वजह से जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि राजस्थान में पहाड भी मौजूद है। इस राज्य के माउन्ट आबू की खूबसूरती को देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहा आते है। ये राजस्थान के सिरोही जिले में मौजूद है।
7. ब्रह्म मंदिर पुष्कर
ये मन्दिर राजस्थान के अजमेर जिले में है। इस मन्दिर को बने हुए तकरीबन 700 साल हो चुके है। ये पूरा मन्दिर संगमरमर से बनाया गया है। अगर आपको अध्यामिक जगहो को देखने का शौक है। तो आप इस मदिर को देखने के लिए जा सकते है।
राजस्थान के अजमेर जिले में पुष्कर नामक जगह में स्थित भारत का एकमात्र भगवान ब्रह्म जी का अनोखा मंदिर है। पुष्कर के अलावा भारत में अन्य कही पर ब्रह्मा जी का मंदिर देखने को नही मिलता। 700 साल पुराना मंदिर हिंदुओ की आस्था का प्रतीक है। संगमरमर पत्थर से निर्मित मंदिर के गर्भ गृह में भगवान ब्रह्म जी चतुर्मुखी मूर्ती के रूप में विराजमान है
8. सैम सैंड ड्यून्स
ये राजस्थान के जैसलमेर में है। जैसलमेर से इसकी दूरी सिर्फ 40 किमी की है। ये एक डिजर्ट सफारी कैंप है। यहा पर आकर आप कैपिंग का पूरा आनंद ले सकते हो। यहा की ऊट की सफारी काफी फेमस है।
9. पिछोला झील उदयपुर
ये झील राजस्थान के उदयपुर मे मौजूद है। इस झील की खास बात ये है कि इस झील का पानी मीठा होता है। इसके अलावा आप इस झील में नाव की सवारी भी कर सकते हो।
10. मेहरानगढ़ का किला
वैसे तो राजस्थान के राजपूत शासको ने अनेको किलो का निर्माण करवाया लेकिन इस किले की बात कुछ खास है। ये राजस्थान का सबसे बड़ा किला है। इस किला का निर्माण राव जोधा ने 1459 में करवाया था। इस किले की बनावट देखने लायक है।
north india travel itinerary in hindi
6. पंजाब

पंजाब भी उत्तर भारत के सबसे प्रमुख शहरो में आता है। यहा मुख्य तौर पर सिखो की आबादी रहती है। ये राज्य अपनी खेती, खलिहानो की वजह से दुनियाभर में फेमस है। आइये अब आपको बताते है कि आप पंजाब में कहा कहा घूम सकते हो।
पंजाब में घूमने लायक जगहे
1. स्वर्ण मन्दिर
ये सिखो का सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है। इस मन्दिर को देखने के लिए दुनियाभर से लोग अमृतसर पहुंचते है। अगर आप पंजाब जा रहे हो तो आपको इस स्वर्ण मन्दिर में जरूर जाना चाहिए। इस मन्दिर की सबसे खास बात ये है कि यहा आपको रहने खाने की पूरी सुविधा दी जाती है।
2.जलधंर
जलधंर पजाब का एक ऐतिहासिक शहर है। यहा आपको कई ऐतिहासिक चीजे देखने को मिलती है
3. चंडीगढ
चंंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है जो कि एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यहा का रोज गार्डन दुनियाभर में फेमस है। अगर आप पंजाब में एक बहुत ही खूबसूरत लोकेशन में जाना चाहते हो तो आप यहा जा सकते हो।
4. पठानकोट
पंजाब का ये शहर पाकिस्तान की बॉर्डर से सटा हुआ है। ये गुरदासपुर में मौजूद है। अगर आप पंजाब घूमने का मन बना रहे है तो आपको पठानकोट जरूर जाना चाहिए। यहा पर आपको आशापूर्णी और काली माता के दर्शन करने को मिलेगे। इसके अलावा यहा पर नूरपुर का किला भी मौजूद है।
north india travel itinerary in hindi
7. उत्तर प्रदेश
नार्थ इंडिया में एक स्टेट उत्तरप्रदेश भी है। ये राज्य भी धूमने के लिहाज से काफी अच्छा है। उत्तर प्रदेश में आपको कई जगहे देखने को मिल जाती है जो काफी एतिहासिक है। अब हम आपको बताते है कि आप उत्तर प्रदेश में कहा कहा घूम सकते है।

उत्तर प्रदेश में घूमने लायक जगहे
1. आगरा
आगरा उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर है। ये शहर बादशाह जहागीर के समय मुगल सम्राज्य की राजधानी रहा है। इस शहर का सबसे मेन आर्कषण ताजमहल है। ताजमहल दुनियाभर में फेमस है। ये भारत के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलो में से एक है। मुगल सम्राट शाहजहां की पत्नी मुमताज महल की याद में बनाया गया था। दुनियाभर से लोग ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुचते है। अगर आप नार्थ इंडिया घूमने का प्लान बना रहे है तो आपको इस शहर को जरूर जाना चाहिए।
2. अयोध्या
अयोध्या एक शहर है जहा दुनिया भर से लोग अध्यात्म की खोज में आते है। इस शहर में भगवान राम का मन्दिर है। ये वो ही शहर है जहा भगवान राम ने जन्म लिया था। ये शहर भगवान राम के जन्मस्थल के नाम से पूरी दुनिया में फेमस है। अगर आप यहा जाना चाहते ह तो आप कनक भवन, हनुमान गढ़ी, तुलसी स्मारक भवन भी देख सकते है।
3. काशी
अगर आप उत्तरप्रदेश घूमने आते है तो आपको काशी में भी जरूर जाना चाहिए। ये शहर पूरी दुनिया में अपनी घाटो की वजह से दुनिया भर में फेमस है। यहा पर काशी विश्वनाथ भी है जो दुनिया भर में फेमस है। इसके अलावा यहा आपको कई मन्दिर भी देखने को मिल सकते है।
4. मथुरा
मथुरा को मदिरो की नगरी भी कहा जाता है। ये हिन्दुओ की धार्मिक नगरी होने के साथ साथ बौद्धो और जैनो के लिए भी बहुत ही पवित्र स्थान है। यहा की जाने वाली शाम की आरती पर्यटको को मत्रमूग्ध कर देती है। इसके अलावा यहा पर कृष्ण जन्म मंदिर है जहा पर आपको जरूर जाना चाहिए।

My name is Ishat Zaidi and I am a travel blogger. Travelling is in my nature. I have travelled a lot in my life so far. During my travels, I am always in search of a new story. Apart from travelling, I am also very fond of writing stories and poems. I think that travelling is very important in life because when you travel around the world, you come across many lives. This also gives you a chance to understand your life. The more you travel, the more you will understand yourself and this world.