Best Tourist Destination in 2024: 2024 अब खत्म हो चुका है। 2024 में भारत में ट्रेवल कल्चर को लेकर एक खास रूझान देखने को मिला। इस साल लोगो ने घूमने फिरने में काफी रूचि दिखाई। गूगल पर लोगो ने काफी जगहो के बारे में सर्च किया। इस साल काफी जगहे ऐसी भी रही जिसके बारे में गूगल पर काफी ज्यादा खोजबीन की गई। अगर आपको भी घूमने का शौक है तो आपको ये बात जरूर जाननी चाहिए कि लोग गूगल पर आजकल किन जगहो को काफी ज्यादा सर्च कर रहे है।
सबसे ज्यादा सर्च विदेशी टूरिस्ट डेस्टिनेशंस
1. अजरबैजान (Azerbaijan)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अजरबैजान का है। यह जगह अपनी समृद्ध संस्कृति, अनोखी परंपरा और आधुनिकता के लिए जानी जाती है। यूरोप और एशिया के बीच बसा यह देश कैस्पियन सागर से घिरा हुआ है। यहां के समुद्र तट, वॉटर स्पोर्ट्स और रिसॉर्ट्स टूरिस्ट्स को बेहद पसंद आते हैं। प्राचीन किले और ऐतिहासिक जगहें इसे खास बनाती हैं।
2. बाली (Bali)
गूगल पर दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली जगह बाली है। इसे ‘गॉड्स आइलैंड’ भी कहते हैं। बाली अपने रोमांटिक माहौल, लोक कला और हैंडमेड चीजों के लिए मशहूर है। यह बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन है जहां होटल, खाना और ट्रांसपोर्ट सस्ते हैं। यहां कई खूबसूरत जगहें और एक्टिविटीज आपका इंतजार करती हैं।
3. कजाकिस्तान (Kazakhstan)
यूरेशिया में स्थित कजाकिस्तान अपनी अनोखी संस्कृति और संगीत के लिए जाना जाता है। यहां की डुम्ब्रा संगीत और लोक नृत्य इसे खास बनाते हैं। कजाख रेगिस्तान, अली कॉल झील और एडवेंचरस एक्टिविटीज जैसे ट्रैकिंग और कैम्पिंग यहां के मुख्य आकर्षण हैं। घुड़सवारी और पारंपरिक घोड़ा युद्ध देखना टूरिस्ट्स के लिए खास अनुभव है।
4. जॉर्जिया (Georgia)
पूर्वी यूरोप का जॉर्जिया अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर के लिए मशहूर है। ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और स्कीइंग के शौकीनों के लिए यह एक शानदार जगह है। काकेशस पर्वत की खूबसूरती इस जगह को और खास बनाती है। बाकी यूरोपीय देशों की तुलना में जॉर्जिया घूमने के लिए सस्ता माना जाता है।
5. मलेशिया (Malaysia)
मलेशिया 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली जगहों में शामिल है। यह देश बजट फ्रेंडली और भारतीय टूरिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर है। मलेशिया की नाइटलाइफ, बार और क्लब्स इसे खास बनाते हैं।
भारत की सबसे ज्यादा सर्च की गई जगहें
- मनाली (Manali)
हिमाचल प्रदेश का मनाली अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यहां का माल रोड और रोहतांग वैली सबसे फेमस स्पॉट्स हैं। - जयपुर (Jaipur)
राजस्थान का गुलाबी शहर जयपुर अपनी ऐतिहासिक धरोहर और लोकल मार्केट के लिए जाना जाता है। आमेर फोर्ट और हवा महल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। - अयोध्या (Ayodhya)
श्रीराम जन्मभूमि के कारण अयोध्या इस साल खूब चर्चा में रहा। राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान यहां बड़ी संख्या में विदेशी टूरिस्ट्स भी पहुंचे। - कश्मीर (Kashmir)
कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को आकर्षित करती है। गुलमर्ग में हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स आते हैं। - साउथ गोवा (South Goa)
साउथ गोवा का शांत माहौल और साफ समुद्र तट इसे खास बनाते हैं। यहां के रिसॉर्ट्स और न्यू ईयर पार्टियां टूरिस्ट्स को खूब लुभाती हैं।

My name is Ishat Zaidi and I am a travel blogger. Travelling is in my nature. I have travelled a lot in my life so far. During my travels, I am always in search of a new story. Apart from travelling, I am also very fond of writing stories and poems. I think that travelling is very important in life because when you travel around the world, you come across many lives. This also gives you a chance to understand your life. The more you travel, the more you will understand yourself and this world.
Leave a Reply