Mahakumbh 2025: महाकुंभ से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जो आप नही जानते होंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mahakumbh 2025 की शुरूआत हो चुकी है। दुनिया की इस सबसे बड़े धार्मिक पर्व की शुरूआत 13 जनवरी को हुई थी। इस बार का कुम्‍भ काफी खास है क्‍योकि ये कुम्‍भ नही महाकुम्‍भ है जो 144 सालो के बाद एक बार आता है। ये महाकुम्‍भ 13 26 फरवरी तक चलेगा।

प्रयागराज में चल रहे इस महाकुम्‍भ अब तक देश विदेश से करोड़ लोग आ चुके है। पूरी दुनिया में इस महाकुम्‍भ की चर्चा हो रही है। इस लेख में हम आपको इस महाकुम्‍भ की 10 ऐसी बाते बताने वाले है जो आप शायद ही जानते होगे।

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025 की 10 खास बाते

  1. 144 साल में एक बार का अवसर
    महाकुंभ हर 144 वर्षों में आता है, इसलिए यह एक पूरी पीढ़ी के लिए यादगार बनता है। इसमें शामिल होकर पुण्य कमाने का मौका मिलता है।
  2. पौराणिक महत्व
    समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश की बूंदें जिन चार स्थानों पर गिरी थीं, उन्हीं जगहों पर कुंभ का आयोजन होता है। इनमें प्रयागराज भी शामिल है।
  3. आर्थिक प्रभाव
    यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि इससे अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। अनुमान है कि महाकुंभ के कारण करीब 2 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होगा, जिससे उत्तर प्रदेश की जीडीपी में 1% से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।
  4. त्रिवेणी संगम का महत्व
    गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। यह संगम महाकुंभ को और खास बनाता है।
  5. वैश्विक मान्यता
    साल 2017 में यूनेस्को ने कुंभ मेले को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’ की सूची में शामिल किया। यह इसे विश्व स्तर पर और खास बनाता है।
  6. इतिहास
    महाकुंभ का इतिहास करीब 850 साल पुराना है। इसका पहला लिखित प्रमाण चीनी यात्री ह्वेनसांग की कहानियों में मिलता है।
  7. नागा साधु का आकर्षण
    नागा साधु महाकुंभ का बड़ा आकर्षण हैं। शाही स्नान के दौरान इन साधुओं को देखना हर किसी के लिए एक अनोखा अनुभव होता है।
  8. विदेशी भक्तों की भागीदारी
    महाकुंभ की भव्यता विदेशी श्रद्धालुओं को भी आकर्षित करती है। दुनियाभर के लोग इसमें शामिल होकर इस आयोजन को खास बनाते हैं।
  9. अखाड़ों की परंपरा
    महाकुंभ में 13 प्रमुख अखाड़े शाही स्नान करते हैं। ये अखाड़े आदि शंकराचार्य द्वारा वैदिक धर्म की रक्षा के लिए स्थापित किए गए थे।
  10. दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन
    महाकुंभ की भव्यता और विशालता इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बनाती है। यहां साधु-संत, श्रद्धालु, मशहूर हस्तियां और आमजन सभी एक साथ आते हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Comment