गर्मियो के मौसम में इंडिया में घूमने की 10 जगह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अरे दोस्तों, गर्मी शुरू हो चुकी है। अभी तो बस शुरुआत है लेकिन कुछ दिनों बाद ऐसी गर्मी पड़ेगी कि एसी भी हॉफने लगेगा। अब तो बस आप यही सोच रहे हैं कि कहीं ऐसी जगह निकल जाए जहाँ गर्मी से राहत मिले, ठंडी हवा चले और थोड़ा सुकून मिले। वैसे तुमने भी तो गर्मियों में किसी हिल स्टेशन जाने का प्लान बना लिया होगा, है ना?

इस लेख में मैं तुम्हें भारत की 10 ऐसी शानदार जगह बताऊँगा जहाँ पहुंचते ही गर्मी को भूल जाओगे और बोल पड़ोगे वाह क्या जगह है यार?

गर्मियो के मौसम में इंडिया में घूमने की 10 जगह

1. मनाली, हिमाचल प्रदेश

सबसे पहले बात करते हैं मनाली की। यार गर्मियों में घूमने की सबसे मस्त जगह है ये। इसे तो भारत का नेचुरल एसी भी कह सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में बसा ये हिल स्टेशन गर्मियों में ठंडी ठंडी हवाओं, मस्त मौसम और बर्फ़ से ढके पहाड़ों से ऐसा जादू करता है कि दिल खुश हो जाता है।

यहाँ गर्मियों में मौसम 10 से 25 डिग्री के बीच रहता है। चारों तरफ हरियाली, ब्यास नदी की मस्त आवाज और ऊंचे ऊंचे पहाड़ बस मज़ा आ जाता है। अब यहाँ करने को क्या क्या है। सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग का रोमांच ले सकते हो।

आसमान से नीचे देखते हुए ऐसा लगेगा जैसे सपने में उड़ रहे हो, फिर रोहतांग पास जाओ वहाँ बर्फ़ में खूब मस्ती करो। हडिंबा देवी मंदिर भी देखने लायक है। पुराना सा मंदिर है, वहाँ की शांति अलग ही वाइव देती है। इसके अलावा वशिष्ठ में गर्म पानी के झरने हैं।

माल रोड पर चहल पहल है। जोगिनी वाटरफॉल की खूबसूरती देखने लायक है। नगद कैसल का इतिहास देखना चाहो तो वो भी है।हिमालयन नेशनल पार्क में वाइल्डलाइफ एक्सप्लोर कर सकते हो और हमता पास का भी मस्त है।

मनाली पहुंचना भी आसान है। दिल्ली से बस या कार से 12-14 घंटे लगते हैं। और हाँ, एक सीक्रेट टिप हडिंबा टेम्पल के पास एक छोटा सा ढाबा है। वहाँ की गर्मागर्म चाय और मैगी का स्वाद ऐसा है कि जिंदगी भर याद रहेगा। खासकर जब ठंडी हवा चल रही हो तो ये कंबो जादू कर देता है।

मनाली में हर कोने में कुछ ना कुछ खास है। एड्वेंचर चाहिए तो ट्रेनिंग और कैंपेन करो। सुकून चाहिए तो नदी किनारे बैठ कर नजारे देखो ये जगह सबके लिए कुछ ना कुछ लेकर आती है।

2. दार्जिलिंग

इसे तो लोग ग्रीन ऑफ हिल्स कहते हैं ।पश्चिम बंगाल का ये हिल स्टेशन चाय के बागानों, कंचनजंगा के शानदार नज़रों और ठंडे मौसम के लिए फेमस है। गर्मियों में यहाँ का तापमान 15 से 20 डिग्री रहता है। सुबह की ठंडी हवा और शाम को कोहरा ऐसा माहौल बनाते हैं कि गर्मी का नामोनिशान नहीं रहता। यहाँ जाओ तो टोय ट्रैन का सफर जरूर करना।

पुराने जमाने की वो छोटी ट्रैन पहाड़ों के बीच से गुजरती है, मज़ा ही आ जाता है। फिर टाइगर हिल्स से सूरज उगते देखना मत भूलना, सुबह सुबह कंचनजंगा की चोटी पर सूरज की किरने पड़ेगी तो दिल खुश हो जाएगा, चाय के बागानों में घूमो, वहाँ की फ्रेश टी की खुशबू लो।

घूम मोनास्ट्री, बतासिया लूप, पीस पगोडा और दार्जिलिंग हिमालयन जो भी देखने लायक है दार्जिलिंग पहुंचने के लिए बागडोग्रा तक फ्लाइट लो फिर वहाँ से 70 किलोमीटर का पहाड़ी रास्ता है। और हाँ। एक सीक्रेट टिप यहाँ की लोकल मोमोज़ ट्राई करना छोटी छोटी दुकानों पर सस्ते में मिलते हैं।

चटनी के साथ स्वाद ऐसा की लाजवाब लगेगा। दार्जिलिंग में एक अलग ही शांति मिलती है। सुबह चाय पीते हुए कंचन झंगा को देखो ऐसा लगेगा जैसे किसी पोस्टकार्ड में जी रहे हो।

3. मुन्‍नार, केरला

अगर गर्मियों में साउथ इंडिया घूमने का मन है तो मुन्‍नार से मस्त जगह नहीं मिलेंगी। केरल का ये हिल स्टेशन चाय के बागानों, धुंध भरी शादियों और ठंडे मौसम के लिए एकदम परफेक्ट है। यहाँ का तापमान 15 से 25 डिग्री रहता है। हर तरफ हरियाली और शांति ऐसी कि पूरा टेंशन छूमंतर हो जाता है। यहाँ जाओ तो एको पॉइंट पर चिल्लाकर अपनी आवाज की गूंज सुनो मज़ा आएगा।

मत्थू पेटी डैम पर बोटिग करो या फिर अनमुडी पीक पर ट्रेकिंग करके सूरज ढलते देखो। नजारा कमाल का होता है। टॉप स्टेशन, टी म्यूज़ियम, रोज़ गार्डन और एरावीकुलम नेशनल पार्क भी घूमो। वहाँ नीलगिरी थार देखने को मिलते हैं।

मुन्नार पहुंचने के लिए कोचीन एअरपोर्ट से 110 किलोमीटर की ड्राइव करनी पड़ती है। और हाँ, एक सीक्रेट टिप यहाँ का फ्रेश टी पाउडर खरीदना मत भूलना। घर पर चाय बनाओगे तो मुन्नार की यादें ताजा हो जाएंगी।

मुन्नार की खूबसूरती ऐसी हैकी बार बार बुलाती है यहाँ की चाय की खुशबू और कोहरे में डूबी सड़के इसे जादुई बनाती है।

4. लद्दाख

अब अगर जिंदगी में थोड़ा एड्वेंचर चाहिए तो लद्दाख चल जाओ। गर्मियो में ये जगह बाइकर्स और ट्रैवलर्स का फेवरेट बन जाता है। यहाँ का मौसम 10 से 25 डिग्री रहता है। नीला आसमान और बर्फ़ से ढके पहाड़, ऐसे की बस देखते रहो। यहाँ पांगोंग लेक की खूबसूरती देखो नीला पानी ऐसा की लगे कोई सपना हो। नुबरा वैली में ऊंट की सवारी भी आप यहा आकर कर सकते हो।

लद्दाख पहुंचने के लिए लेह तक डायरेक्ट फ्लाइट है या फिर मनाली और श्रीनगर से बाइक या कार से मस्त रोड ट्रिप करो।और हाँ एक सीक्रेट टिप यहाँ की थुप्पा सूप पीना ठंड में गर्मागर्म थुप्पा का मज़ा ही अलग है।

लद्दाख का हर रास्ता एक कहानी सुनाता है। यहाँ बाइक चलाओ तो ऐसा लगता है जैसे किसी फ़िल्म के हीरो बन गए हो

5. शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला का नाम तो सबने सुना है। ब्रिटिश जमाने की गर्मियों की राजधानी आज भी अपनी पुरानी रौनक लिए हुए हैं।यहाँ का मौसम 15 से 25 डिग्री लगता है और चारों तरफ देवदार के जंगल इसे खास बनाते हैं।

यहाँ मॉल रोड पर घूमो, रिज पर सेल्फी लो या कालका से टॉय ट्रेन का मज़ा लो। जाखू मंदिर, कुफरी, ग्रीन वैली, क्राइस्ट चर्च, स्कैंडल पॉइंट, तारादेवी मंदिर और चेल पैलेस भी देखने लायक है। शिमला पहुंचने के लिए जुबरहाटी एअरपोर्ट से 20 किलोमीटर की ड्राइव है।

और हाँ, एक सीक्रेट एक जाखू टेम्पल के पास बंदर बड़े शरारती हैं। अपना सामान संभाल कर रखना वरना चप्पल ले उड़ेंगे। शिमला में पुराने जमाने का चार्म हैं यहाँ की सड़कों पर चलो तो ऐसा लगे जैसे किसी ब्रिटिश फ़िल्म में आ गए हो।

6. नैनीताल, उत्‍तराखंड

नैनीताल उत्‍तराखंंड का एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्‍टेशन है। उत्‍तर भारत में रहने वाले लोगो के लिए तो ये जगह किसी जन्‍नत से कम नही है। गर्मियों में ये जगह वीकेंड दिल्‍ली में रहने वालो के लिए हॉटस्पॉट बन जाती है। यहाँ का मौसम 15 से 25 डिग्री रहता है और नैनी झील की खूबसूरती तो बस देखते ही बनती है।

यहाँ नैनी झील में बोटिंग करो टिफ़िन टॉप से व्‍यू देखो। या नैना देवी मंदिर मे देवी के दर्शन करो। यहा एक बहुत ही खूबसूरत जू भी है। इसके अलावा आप यहा सुसाइड पॉइट भी जा सकते हो। नैनीताल पहुंचने के लिए काठगोदाम तक ट्रैन है। काठगोदाम से नैनीताल की दूरी 35 किलोमीटर है।

और हाँ, एक सीक्रेट टिप यहाँ की कैंडल शॉपिंग मत फूलना, खूबसूरत मोमबत्ती या घर के लिए मस्त सौगात है। नैनीताल की झील में सूरज की परछाई देखो तो ऐसा लगे जैसे कुदरत ने जादू कर दिया। यहाँ हर कोना फोटो खींचने लायक है।

7. माउंट अब्बू, राजस्थान

अब बात करते हैं माउंट अब्बू की। राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन। जो रेगिस्तान के बीच बसा है। गर्मियों में यहाँ का मौसम 20 से 30 डिग्री रहता है और अरावली पहाड़ियों की ठंडक मज़ा देती है। यहाँ नक्की झील में बोटिंग दिलवाड़ा जैन मंदिर की नक्काशी देखो या गुरु शिखर से?

सूरज ढलते देखो सनसेट पॉइंट, हनिमून पॉइंट, अचलगढ़ किला और माउंट अब्बू वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी मस्त जगह है। माउंट आबू पहुंचने के लिए उदयपुर से 185 किलोमीटर की ड्राइव करो।

और हाँ एक सीक्रेट टिप, यहाँ की नाइट लाइफ कमाल की है। रात में मार्केट में घूमो, लोकल खाना और म्यूसिक का मज़ा लो। माउंट आबू में वो शांति है जो शहर की भागदौड़ से दूर ले जाती है। यहाँ की शाम में तो जादुई होती है

8. स्पीति, हिमाचल प्रदेश

स्पीति हिमाचल का एक छुपा खजाना है। ऊंचे पहाड़, ठंडा मौसम और शांति ये जगह एड्वेंचर और सुकून का मस्त कंबो है। गर्मियों में यहाँ 15 से 20 डिग्री का तापमान रहता है और बंजर खूबसूरती देखने लायक है। यहाँ की मोनास्ट्री में 1000 साल पुरानी संस्कृति देखो। यहा आकर आपको काफी सुकून मिलेगा।

स्पीति पहुंचने के लिए आप मनाली से 200 किलोमीटर की रोड ट्रिप कर सकते हो।। और हाँ, एक सीक्रेट टिप। यहा आकर आप लोकल गाइड जरूर ले लेना। लोकल गाइड आपको यहा के छिपे हुए रास्‍ते दिखा देगा। दोस्‍तो यहाँ की सादगी और खामोशी दिल को छू लेती है

9. गंंगटोक, सिक्किम

सिक्किम की राजधानी गंगटोक गर्मियों में एकदम शानदार है। यहाँ के पहाड़, बौद्ध, मोनास्ट्री और ठंडा मौसम ऐसा कि पूरा रिफ्रेश हो जाओ। यहाँ का तापमान 15 से 22 डिग्री रहता है और हिमालय के नज़ारे कमाल के हैं। चांगू लेक की खूबसूरती देखो, रूमटेक मोनास्ट्री में शांति पाओ या नत्थूला पास तक ड्राइव करो। एमजी मार्ग, हनुमान टोक, एमजी। मोनास्ट्रीऔर हिमालयन ज़ूलॉजिकल पार्क भी घूमने लायक है।

गंगटोक पहुंचने के लिए बागडोग्रा से 125 किलोमीटर की ड्राइव है। और हाँ, एक सीक्रेट टिप हिमालयन जू के पास लोकल खाना ट्राई करो सस्ता और स्वादिष्ट मज़ा आ जाएगा। गंगटोक में वो खूबसूरती है जो सेल्फी लवर्स के लिए जन्नत है। यहाँ की हर सड़क फोटो खींचने को मजबूर कर देती है।

10. औली, उत्‍तराखंड

औली को उत्तराखंड का हिडन जाने कहो तो गलत नहीं होगा। गर्मियों में भी यहाँ ठंड ऐसी कि गर्मी भूल जाओ। मौसम 10 से 20 डिग्री रहता है और बर्फीले नजारे देखते ही बनते हैं। यहाँ स्किन का मज़ा लो नंदा देवी का नजारा देखो या जंगलों में ट्रेनिंग करो। औली, रोपवे, घोरसन, भुगयाल चट्टान, पानी और कुआनी भुगयाल भी मस्त जगह है।औली पहुंचने के लिए देहरादून से 300 किलोमीटर की ड्राइव है।

और हाँ, एक सीक्रेट टिप लोकल ढावे पर गर्म मसाला चाय पीना ठंड में इसका स्वाद, गर्मी की सारी शिकायतें भुला देगा। औली की खामोशी और बर्फीली हवाएं इसे खास बनाती है। यहाँ हर पल ऐसा लगता है जैसे किसी सपने में जी रहे हो।

तो दोस्तों ये थे भारत की 10 सबसे मस्त समर डेस्टिनेशन्स।गर्मी से छुट्टी चाहिए तो अभी से प्लानिंग शुरू कर दो। इन जगहों पर जाओगे तो ना सिर्फ ठंडक मिलेंगे बल्कि ढेर सारी यादें भी साथ लाओगे। तुम्हें इनमें से कौन सी जगह सबसे मस्त लगी? अपने कमेंट करके जरूर बताना।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Comment