Cycle Baba: एक साइकिल पर 100 से ज्‍यादा देश घूम चुके है साइकिल वाले बाबा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों आपको दुनिया में ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो घूमने का शौक रखते हो लेकिन क्या आप किसी ऐसे ट्रैवलर को जानते हो जो एक Cycle Baba हो। जिसने साइकिल पर बैठकर लगभग आधी दुनिया घूम चुकी हूं हम जिसकी बात कर रहे हैं उनका नाम है डॉ राज फांडेन।
साइकिल बाबा के नाम से मशहूर डा राज का कमाल ये है कि वह एक साइकिल से पिछले 7 सालों से दुनिया भर में घूम रहे हैं।
डा राज अब तक एक लाख से भी ज्यादा किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं और उनका सपना 2030 तक साइकिल से पूरी दुनिया घूमने का है एक साइकिल पर बैठकर पूरी दुनिया की सैर करने वाले इस साइकिल वाले बाबा का नाम डॉक्टर राज है हम आपको इस लेख में इस साइकिल वाले बाबा के बारे में डिटेल में बताने वाले हैं।

पिछले सात सालो से घूम रहे है Cycle Baba

दुनिया भर में एक साइकिल से घूम रहे साइकिल बाबा हरियाणा के फतेहाबाद के है उनका नाम डॉक्टर राज फाॅडेन है और वो 47 साल के है। डॉ राज आयुर्वेद से पीएचडी कर चुके हैं। हरियाणा के एक छोटे से कस्बे भूना में उनका घर है। डॉक्टर राज पहले एक अस्पताल चलाया करते थे। लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने सब कुछ छोड़कर दुनिया घूमना शुरू कर दिया।
New year travelling Tips 2024: इन जगहों पर जाकर कर सकते है न्‍यू ईयर को सेलिब्रेट
Bhoot gaon Jharkhand | झारखंड के इस गांव में इंसानो के साथ र‍हते है भूत

डॉ राज की जिन्‍दगी काफी दुखभरी रही है। वो अपने पिता से बहुत प्‍यार करते थे। लेकिन 2016 में कैंसर की वजह से उनकी पिता की मौत हो गई। पिता की मौत के बाद डॉ राज काफी अकेले पड़े गये।

2008 में उनकी पत्‍नी पहले ही एक रोड हादसे में मर चुकी थी। पिता की मौत के कुछ दिनो के बाद उनकी मा भी चल बसी। जिसके बाद डा राज बिल्‍कुल ही टूट गये। एक समय था तब डा राज रात मे सोने के लिए नशे की गोलिया लिया करते थे।

डॉ राज की जिन्‍दगी का ये बेहद खराब फेस काफी दिनो तक चला। बाद में एक रात उन्‍होने तय कर लिया कि वो साइकिल से वर्ल्‍ड टूर पर निकलने वाले है। इससे पहले डा राज साइकिल चलाने के कोई खास शौकीन नही थे ना ही उनके पास कोई साइकिल थी। लेकिन अब उन्‍होने तय कर लिया था कि वो सा‍इकिल से दुनिया घूमने के लिए निकलेगे।

साइकिल से दुनिया घूमने के इसी सपने को साकार करने के लिए उन्‍होने अपने दोस्‍त की साइकिल और पहले इंडिया को घूमने के लिए निकल पड़े। 6 महीने तक पूरे भारत का चक्‍कर लगाने के बाद उन्‍होने फिर विदेशो में घूमना शुरू कर दिया।

तब से लेकर अब तक उनका सफर लगातार जारी है। वो अब तक 100 से ज्यादा देशों में घूम चुके है। दुनिया भर में घूमने के अलावा वह दुनिया भर के लोगों को ग्लोबल वार्मिंग को लेकर भी सचेत करते रहते हैं। उनकी अपनी ट्रेवलिंग की थीम भी व्‍हील्‍स फॉर ग्रीन्‍स रखी है।

वह अब तक दुनिया भर में घूम कर एक लाख से अधिक पेड़ लगा चुके हैं और उनका यह सफर अभी भी जारी है। डॉक्टर रात के अनुसार को 2030 तक पूरी दुनिया देख लेना चाहते हैं।

Cycle baba cycle price

साइकिल बाबा जिस साइकिल से पूरी दुनिया में घूम रहे है। उसकी कीमत तकरीबन 2 लाख रूपये है। साइकिल बाबा कई बार इस साइकिल के टायर बदल चुके है। उन्‍होने जब से अपनी जर्नी शुरू की है तब से ही वो सिर्फ इसी सा‍इकिल का इस्‍तेमाल कर रहे है।

cycle baba youtube

डॉ राज जिस साइकिल से दुनियाभर में घूमते है वो उस साइकिल को वो धन्‍नो कहते है। वो अपनी धन्‍नो के साथ तकरीनब 7 सालो से दुनिया घूम रहे है। डॉ राज के अनुसार वो अब तक तकरीबन 3 करोड़ रूपये अपनी यात्राओ में खर्च कर चुके है।
डा राज का एक यूट्यूब चैनल भी है। अपने यूट्यूब चैनल के जरिये वो अपनी जर्नी को लेकर वीडियो शेयर करते है। डॉ राज के उनके यूट्यूब चैनल पर लाखो लोग फालो करते है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Comment